कार की ठोकर से सड़क किनारे टहल रहे युवक की मौत
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में सोमवार रात एक कार ने सड़क किनारे टहल रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल में ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बंसुला निवासी विक्रम साव (24)। रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से इको वाहन क्रमांक सीजी 06 जीयु 5002 ने चपेट में ले लिया। इससे युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को आते देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन चालक भागने में सफल रहा। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
