विकासखंड स्तरीय फुटबॉल में बालक- बालिका का चयन ट्रायल, 174 ने लिया हिस्सा

महासमुंद। मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय फुटबॉल 14, 17 और 19 वर्ष बालक-बालिका का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, सेजेस नयापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, द न्यू होलीफेथ स्कूल महासमुंद, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हरपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन पारा महासमुंद, गुड शेफर्ड स्कूल के कुल 174 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट कौशल के आधार पर उनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
बालक वर्ग में 14, 17, 19 वर्ष की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 जुलाई मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित होगी। इस अवसर पर शासकीय डीएमएस उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य रिखीराम साहू और प्राचार्य कौशल शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हीरेंद्र कुमार साहू, सेवन दास मानिकपुरी, रामेश्वरी दीवान, गणेश कोसरे मौजूद रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.