व्यापम द्वारा पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी

परीक्षा प्रारंभ होने के दो घण्टे पहले केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य
बलरामपुर, 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों व समुचित पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आगामी अयोजित परीक्षाओं में सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर तथा मैन्युअल पैड डाउन फ्रिस्किंग से होगी जांच
व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर तथा मैन्युअल पैड डाउन फ्रिस्किंग समय पर किया जा सके। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में 01-01 महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाए गये अस्थायी कक्ष में किया जायेगा।
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व बंद हो जाएगी परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार
परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। अतः समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे। परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभियर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा इसके लिए ऐसे पोषाक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में समान्य समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ के आधा घण्टा और समाप्ति के आधा घण्टा के भीतर परीक्षा कक्ष से बाहर जाना प्रतिबंधित है।
मूल पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति
प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का प्रिंट आउट (सिर्फ एक तरफ प्रिंट किया हुआ) लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि हर परीक्षा की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा होगी। परीक्षार्थियांे को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, उसका एक मूल पहचान पत्र परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में आयें। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बॉल पॉईंट पेन को ही उत्तर अंकित करने के लिए उपयोग में लायें। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रवेश या चयन के समय प्रवेश पत्र आवश्यकता होती है, इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.