वन विभाग ने लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर पकड़ा
महासमुंद। पिथौरा वन परिक्षेत्र में अवैध रुप से लकड़ियां परिवहन करते वन विभाग की टीम ने बीती रात एक ट्रैक्टर को पकड़ा। टीम को सुखीपाली के जंगल में अवैध लकड़ी परिवहन होने की सूचना मिली थी। पिथौरा रेंजर सालिकराम डड़सेना ने बताया कि टीम के साथ गश्त में निकले थे। तभी बिना नंबर एक महेन्द्रा ट्रैक्टर 275 से सुखीपाली के जंगल के कक्ष क्रमांक 237 से गीली साजा, धावड़ा, रोहिना, भिर्रा मिश्रित लकड़ियां परिवहन करते बरेकेल निवासी ट्रैक्टर मालिक दिलीप सिंह ठाकुर (56) और उसके बेटे ट्रैक्टर चालक चुरामणि ठाकुर को पकड़ा। लकड़ियां जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 च, धारा 52 ए एवं परिवहन अधिनियम धारा 41 के तहत राजसात की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने घटना स्थल और परिवहन में जब्त वनोपज का ठूंठ मिलान करने पर कक्ष क्रमांक 237 से 46 नग ठूंठ पाया गया है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के साथ वनपाल जयसिंह भोसले, विरेंद्र बंजारे परिसर रक्षी भिथीडीह, शुभम तिवारी परिसर रक्षी राजाडेरा, राकेश ध्रुव अरंड, सुरक्षा श्रमिक कमल साहू व सुधीर रवि शामिल थे।
