निधन : महादेव प्रसाद श्रीवास्तव
महासमुंद। स्थानीय पुराना सिविल लाइन निवासी सेवानिवृत व्याख्याता महादेव प्रसाद श्रीवास्तव (87) का सोमवार शाम निधन हो गया। वे चित्रांश महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव के पति व पटवारी नितेश श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव के पिता थे। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।
