आयुष स्वास्थ्य मेला छिंदपाली में 22 को

महासमुंद। जिले के सरायपाली में आयुष विभाग, महासमुंद द्वारा विकास खंड स्तरीय “आयुष स्वास्थ्य मेला” का आयोजन 22 जून 2025 (रविवार) को छिंदपाली में किया जा रहा है। कार्यक्रम में योग शिविर: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तथा चिकित्सा शिविर: प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रुपकुमारी चौधरी ,अध्यक्षता चातुरी नंद विधायक सरायपाली, विधानसभा के अति विशिष्ट अतिथियों में सरला कोसरिया सदस्य महिला आयोग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली, धर्मेंद्र (मुकेश) चौधरी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, विशिष्ट अतिथियों में कुमारी भास्कर सदस्य जिला पंचायत महासमुंद, लोकनाथ बारी सदस्य जिला पंचायत महासमुंद, जनपद पंचायत सभापति दमयंती साहू, यशोदा नायक, उषा पटेल, दीनता कुम्हार, बालमोती पटेल, गिरिजाशंकर (राजेश) मेहेर, उद्धव भोई, उद्धव नंद, संतोषिनी बारीक सरपंच ग्राम पंचायत छिंदपाली, धर्मेंद्र साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत छिंदपाली, इसके अतिरिक्त, समस्त जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।आयुष स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता प्रदान करना है। सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।