छात्रों ने की अछोली से भोरिंग मार्ग बनाने की मांग
महासमुंद। अछोली के विद्यार्थियों ने गांव से भोरिंग मार्ग नवीनीकरण की मांग को लेकर विधायक व अधिकारियों को आवेदन किया है। विद्यार्थियों ने बताया कि हम अध्ययन के लिए 5 किमी दूर भोरिंग जाते हैं, यह मार्ग अत्यधिक जर्जर है, जिससे हमें रोज विद्यालय आने-जाने में समस्या होती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान हर्ष साहू, लोमेश साहू, पारसमणि साहू, लितेश्वर साहू, रितेश साहू, डेविड साहू, वासनी, चुनेश्वरी साहू, शारदा साहू, कविता साहू, यामिनी साहू आदि उपस्थित रहे।
