विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी कार्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण

महासमुंद। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरुकता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया, जिसे उन्होंने एक संकल्प और जनभागीदारी की प्रतिज्ञा के रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी द्वारा रेडक्रॉस की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सेवाओं की जानकारी से हुई। उन्होंने संस्था द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विवरण साझा किया। इसके उपरांत चेयरमैन संदीप दीवान ने पौधारोपण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और उपस्थितजनों को इस कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्य अतिथि कलेक्टर लंगेह ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का आभूषण नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें। उन्होंने वृक्षारोपण को एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी को इसके लिए प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया, जहां उन्होंने भवन की स्थिति, संसाधनों एवं आवश्यकताओं का अवलोकन करते हुए कार्यालय के समुचित विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारीगण, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, संरक्षक सदस्य महेंद्र कुमार माल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सकगण, रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य दाऊ लाल चंद्राकर, राजेश्वर खरे, आकाश पांडेय, अभिषेक पांडे, प्रमोद तिवारी, सती साहू, अरुणा शुक्ला, प्रेम नारायण चंद्राकर, माधव लाल टाकसाले, एचआर बघेल, हीरा लाल बंजारे, मनीष शर्मा, वार्ड पार्षद शुभ्रा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहिल्या मरकाम, सुधा रात्रे, प्रभा पंडा, रामेश्वरी साहू, निकिता मसीह द्वारा रेडक्रास गीत प्रस्तुत किया, रेडक्रॉस लिपिक सागर ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर तेजलाल देवांगन, कुंदन थानेकर, द्वारिका प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।