प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को
नारायणपुर, 15 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत सत्र 2025-26 में प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्कयन परीक्षा 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर 20 अप्रैल तक डाउलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी को 9 बजे परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना है और 9.30 बजे परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट भराया जाएगा। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने के 1 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। आई.डी. प्रूफ के लिए आधार कार्ड या अपने स्कूल का परिचय पत्र साथ लावें, जिसमें फोटो लगा हो। परीक्षा में केवल नीले व काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग कर सकते हैं। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से कार्यलयीन समय में संपर्क कर सकते है।
