नोडल अधिकारी नियुक्त
नारायणपुर, 15 अप्रैल 2025// नक्सल पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों तथा अत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, राहत एवं अन्य व्यवस्था हेतु छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 के अंतर्गत राहत एवं पुनर्वास से संबंधित कार्ययोजना को कार्यान्वित करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौतम चंद पाटिल तथा अभयजीत मण्डावी को सब डिविजनल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
