विधायक के प्रयास से सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट के लिए 47 करोड़ रुपए
महासमुंद। सरायपाली विधायक चातुरी नंद के प्रयास से विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट निर्माण के लिए बजट में 47 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कटंगी नाला में कोकड़ी व्यपवर्तन निर्माण 6 करोड़, सुरंगीनाला में सिरबोड़ा से एनीकट निर्माण 5 करोड़, ग्राम पतेरापाली में बांध निर्माण 3 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम सोनपुरी एनीकट का निर्माण कार्य 7 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम खोखेपुर में एनीकट का निर्माण कार्य 8 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम अमलडीह में एनीकट का निर्माण कार्य 8.50 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम डूमरपाली एनीकट निर्माण हेतु 7.50 करोड़ रुपए भुवनेश्वरपुर जलाशय में व्यपवर्तन 5 करोड़ रु की लागत से निर्माण किया जाएगा। बजट में इन कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग में राशि का प्रावधान किया गया है। इन सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट के बन जाने से लगभग एक हजार एकड़ खेतों में सिंचाई होगी। बड़ी सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट निर्माण हेतु बजट में राशि स्वीकृत होने से क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष है।
