उपाध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन में खुशबू गोविंद वर्मा विजय हुई

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र
बेमेतरा 05 मार्च 2025/- जिला बेमेतरा में उपाध्यक्ष जिला पंचायत के आज हुए निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य खुशबू गोविंद वर्मा विजय हुई। उन्होंने प्रत्याशी सुशीला वर्मा को हराया। श्रीमती ख़ुशबू को 10 और सुशीला जोशी को 4 सदस्यों के मत मिले।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग ने विजय प्रत्याशी श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा को विजय प्रमाण पत्र सौपा। निर्वाचन जिला पंचायत के सभागार में बैलेट पेपर से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर उपस्थित थी।