ट्रक पलटा, कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 53 में सिरको मोड़ के पास रविवार रात करीब 8.30 बजे एक ट्रक ओवरटेक करते सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रक सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण सामने अचानक टर्निंग आ जाने से चालक हड़बड़ा गया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में दबने से कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक शीशा तोड़कर मौके से भाग निकला।