नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को

महासमुंद। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को जिला व समस्त तालुका स्थित न्यायालय में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बताया कि जिला न्यायालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में न्यायिक अधिकारियों, बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ताओं तथा प्री-लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायालयों द्वारा जो प्रकरण चिह्नांकित किए गए हैं, जैसे -एमएसीटी, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट, समरी प्रकरणों के आंकड़ों का अवलोकन भी किया गया। जिले के समस्त न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सभी प्रकरणों की पक्षकारों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को निराकृत करते हुए इसे सफल व लोगों के लिए सुलभ बनाने पर चर्चा की।