महिला खेल का आयोजन 7 को

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2025। खेल एवं युवा कल्याण द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन 7 को नरहरदेव के मैदान में आयोजित किया जाएगा। खेल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बास्केटबॉल, रस्साकस्सी एवं वेटलिफ्टिंग का आयोजन दो ग्रुपों में किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।