महिला के साथ पति समेत चार लोगों ने की मारपीट

महासमुंद। पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मेमराडीह में एक महिला के साथ उसके पति समेत 4 लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस को वंदना तांडी पति जगन्नाथ तांडी (32) ने बताया कि 3 मार्च को वह अपने ससुर के क्रियाकर्म में गई थी। जहां चार साल से लापता उनका पति आया , उनके साथ एक अन्य महिला भी थी। पति से उक्त महिला के संबंध में पूछा तो वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा, उसे देखकर पद्मा तांडी, शंखनाथ तांडी ने भी मारपीट की। वहीं संजय दास ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।