पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में निर्वाचन के लिए विचार -विमर्श
महासमुंद। पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी, जिला व तहसील शाखा के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक साहू समाज भवन संजय नगर रायपुर में हुई। बैठक में समस्त वैध सदस्यों को मिलाकर प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन कराने के लिए विचार -विमर्श कर निर्णय लिया गया। निर्णय अनुसार मतदाता सूची में संरक्षक सदस्य 5000 रुपए आजीवन सदस्यता शुल्क 500 के अतिरिक्त साधारण सदस्य, जिला शाखा 05 पदाधिकारी, तहसील शाखा 03 पदाधिकारियों का नाम सम्मिलित होगा। यह मतदाता सूची, समस्त जिला अपने तहसील नगर की प्रमाणित प्रति, प्रांतीय कार्यालय में शीघ्र जमा करना होगा। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा जारी की जाएगी। प्रांतीय बैठक में महासमुंद से तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव शिवकुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रामीण गोर्वधन साहू, उपाध्यक्ष- चंद्रबदन मिश्रा, संगठन मंत्री चमनलाल साहू, वरिष्ठ सदस्य सीएल साहू, आईएम कुरैशी, संतूराम साहू सम्मिलत हुए। जिले का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आरडी साहू ने किया। जिला शाखा अध्यक्ष ने बताया कि 9 मार्च को प्रात: 9 बजे पेंशनर्स सम्मेलन समारोह पेंशनर्स भवन लहरौद पिथौरा में आयोजित है। प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन में भाग के लेने के लिए सभी पेंशनरों से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है।
