भैंस चरा रहे किशोर से मारपीट
महासमुंद। ग्राम बंधापार रेलवे फाटक के पास भैंस, बकरी चराने गए 14 साल के एक किशोर के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पीड़ित के पिता ने कोमाखान थाने में दर्ज कराई है। कोमाखान पुलिस को ग्राम बंधापार निवासी केशोराम ने बताया कि 3 मार्च की शाम लगभग 5 बजे उसका पुत्र बंधापार रेलवे फाटक के पास भैंस चरा रहा था, तभी नान्हू टंडन की बाड़ी की ओर से भैंस को जाते देख बाड़ी के द्वार से उसे हांकते हुए भगा रहा था। तभी नान्हू ने गुस्से में उसके पुत्र को गाली- गलौज कर डंडे से पीटा । रिपोर्ट पर धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
