छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई गई जयंती
महासमुंद। स्थानीय छत्रपति शिवाजी चौक में बुधवार को पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज जी के 395वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मराठा क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। महासमुंद जिला मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित सामाजिक जन उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर स्थानीय छत्रपति शिवाजी चौक में सुबह उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही जय शिवाजी, जय भवानी और हर-हर महादेव, भारत माता के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इस दौरान समाजजनों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई वितरण कर खुशी बांटीं।
