26 मार्च से शुरू होगी ओपन स्कूल परीक्षा

महासमुंद। ओपन स्कूल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र माह के अंत में जारी होने की संभावना है। परीक्षा के लिए करीब 83 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इसे लेकर राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। ओपन स्कूल की यह साल की पहली परीक्षा है। अब साल में तीन बार मुख्य परीक्षा हो रही है।