महिला से छेड़छाड़, अपराध दर्ज

महासमुंद। ग्राम अंकोरी टांड़ा की एक महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया 14 फरवरी को करीब 10 बजे अपनी बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गई थी। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से वापस लौट रही थी। तभी एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जिसके घर पर चंद्रशेखर नायक ने छेड़छाड़ की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।