गुलेल से मारा, अपराध दर्ज
महासमुंद। चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति को युवक ने गुलेल से मार दिया, जिससे उनकी आंख में चोट आई है। मामले में पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को नेतराम डड़सेना (42) ने बताया कि 17 फरवरी की रात लगभग 11 बजे चुनाव प्रचार कर घर जा रहा था। रावणभांठा नहर पारा बरगद पेड़ के पास कुछ व्यक्ति खड़े थे, तो उनसे पूछा कि इतनी रात क्या कर रहे हो। जिस पर रावणभांठा पारा वार्ड नंबर 1 निवासी मेघ सिंह सिदार (30 ) ने गाली -गलौज करते हुए गुलेल से मार दिया, जिससे उनका चश्मा टूटकर गिर गया और पलक में चोट लगी है। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
