लाफिन खुर्द में विदाई एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

महासमुंद। शासकीय हाई स्कूल लाफिनखुर्द में पुरस्कार वितरण एवं विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य गीत के साथ स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पश्चात सत्र 2024-25 में विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण किया गया ।
निबंध प्रतियोगिता में माधुरी साहू 10वीं, प्रथम, चांदनी 9वीं द्वितीय, संध्या पटेल तृतीय रहीं। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में वेद कुमारी, लीना कक्षा दसवीं प्रथम, चित्ररेखा, चांदनी 9वीं द्वितीय, भारती, युगेश्वरी, माधुरी, संध्या तृतीय इसी क्रम में कविता वाचन में वेद कुमारी कक्षा दसवीं प्रथम ,चांदनी द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, माधुरी द्वितीय, लीना तृतीय रहीं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय में प्रथम चांदनी साहू कक्षा 9वीं, चित्ररेखा साहू दसवीं द्वितीय एवं उर्वशी यादव कक्षा दसवीं तृतीय रही। सभी विजेताओं को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया गया। विदाई के क्रम में बच्चों ने विविध मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें पर्ची निकालकर जवाब देने कहा गया। बच्चों व स्टाफ द्वारा गुब्बारा नृत्य प्रस्तुत किया गया । कक्षा नवमीं के बच्चों ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष कुमार साहू ने कहा कि सभी लोग मन लगाकर पढ़ाई करें, विद्यालय में जो कुछ भी बातें बताई गई है उसको अपने जीवन में उतारें और अच्छे इंसान बनें। समिति सदस्य डॉ नामदेव साहू ने कहा कि सभी बच्चे खूब मेहनत करते हुए आगे बढ़ें और माता-पिता का नाम रोशन करें। व्याख्याता प्रीति चंद्राकर व विनीता अंजलि दीवान ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य भारत साहू ने बच्चों को मेहनत करते हुए टॉप टेन में स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवमी की छात्रा चित्ररेखा साहू , चांदनी साहू ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष डॉ सुंदर साहू, नामदेव साहू, संतोष कुमार साहू, तोषकुमार साहू व स्टाफ के सभी सदस्य प्रीति चंद्राकर, भुनेश्वरी जांगड़े, ममता ठाकुर, उषा पटेल ,राधेश्याम सोनी, संदीप तिवारी, अमित देवांगन व स्टाफ उपस्थित थे।