जनादेश स्वीकार्य, जनसेवा हमेशा जारी रहेगा : प्रकाश चंद्राकर
महासमुंद। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने महासमुंद नगर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार और आशीर्वाद दिया हैं वह हमेशा दिल में रहेगा। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्वीकार्य है। हार-जीत कोई मायने नहीं रखता। वे जनता के बीच जाकर सेवा कार्य करते रहेंगे। उनकी सेवा अभियान जारी रहेगा। जनता के हर सुख-दुख में साथ रहूंगा। चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं व समस्त शुभचिंतकों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं भविष्य में भी नगर की जनता के साथ हर मोर्चे पर कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। श्री चंद्राकर ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू व समस्त विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर जनों ने जो विश्वास आप सभी पर जताया है। उस विश्वास को बनाए रखें व जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहें।
