चादरपोशी कर अमन के लिए की दुआ मांगी

महासमुंद। बावनकेरा स्थित हजरत जाकीर शाह कादरी रहम तुलाह अलैह का 67वां उर्स पाक का आयोजन किया किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आज सुबह हजारों श्रद्धालुओं के मध्य चादरपोशी करते हुए क्षेत्र में अमन शांति व भाईचारा के लिये प्रार्थना की गई। शाम चादरपोशी के ठीक पहले चिश्तिया नातिया ग्रुप रायपुर कलाम पेश करेगी। आम लंगर पश्चात नन्हें बच्चों का नातिया (कविता) कार्यक्रम होगा। सुबह तक जुनैद सुल्तानी सूफी सिंगर मुंबई की कव्वाली होगी। तीसरे दिन 19 फरवरी को नमाज फजर कुरआन ख्वानी व कुल शरीफ मोहसिने मिल्लत व अमीरे मिल्लत की फातेहा होगी और विश्व शांति व क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी। उर्स कमेटी सदर मो. गुलजार खान, सचिव मो. जलील खान तामीर, कमेटी सदर गुलाम फरीद खान, खजांची शकील खान ने बताया कि उर्स में पहुंचने वाले समस्त श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।