भाजपा की बागी दिव्यांग ईश्वरी बनीं पार्षद
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
महासमुंद। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज वार्ड 15 निवासी दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरी संजय भोई ने कांग्रेस और भाजपा को परास्त कर पार्षद बनीं। यहां से भाजपा की सौम्या आकाश सोनी और कांग्रेस से श्वेता गुप्ता मैदान में थीं। सौम्या को 449 मत तथा श्वेता गुप्ता 167 मत मिले। जबकि, निर्दलीय ईश्वरी भोई ने 477 मत प्राप्त कर पार्षद पद पर कब्जा किया। विजयी ईश्वरी ने बताया कि वह उनके पति संजय पिछले 9 सालों से भाजपा के सदस्य हैं। उनकी टिकट भाजपा से कटने के बाद दोनों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया तथा वार्ड 15 के लोगों ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया तथा वे विजयी हुए। वे नागरिकों के सहयोग से इस वार्ड की समस्याओं का निवारण कर एक स्वस्थ, स्वच्छ वार्ड बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होने कहा कि जनता लंबे समय से यहां परिवर्तन चाह रही थी।
