भाजपा के कुशासन के खिलाफ मतदान: विनोद
महासमुंद। पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता का मुहर बताया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में एक साल के कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो जनता को पसंद आए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर भाजपा को करारा जवाब दिया है। यह एक संकेत है कि आगामी समय में पूरे प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है। श्री चंद्राकर ने नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष निखिलकांत साहू सहित कांग्रेस के समस्त विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर व नगरवासियों के हित में कार्य करने की बात कही। श्री चंद्राकर ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भाजपा की वादाखिलाफी, जनविरोधी कार्यों से त्रस्त हैं, जिसका जवाब वह पंचायत चुनाव में देगी।
