चाय वाले भाऊराम बने पार्षद
महासमुंद। शहर के हृदय स्थल बस स्टैंड के सामने साहू टी स्टाल के नाम से मशहूर चाय वाले भाऊराम साहू वार्ड 25 से चुनाव जीतकर पहली बार पार्षद बने हैं। भाऊराम साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कौशलेंद्र वैष्णव को हराकर पार्षद बन गए। उनका कहना है कि उनके इस जीत का श्रेय जनता जाता हैं। उनका कहना है कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। मालूम हो कि शहर के अधिकांश राजनैतिक पार्टियों के नेता, समाजसेवी या फिर शासकीय कर्मचारी, सुबह की पहली चाय की चुस्शुकी साहू टी स्टाल से होती है।
