निकाय चुनाव में नए चेहरे पर मतदाताओं को अधिक भरोसा

भाजपा – कांग्रेस के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय भी जीते
महासमुंद। इस बार जिले की 6 नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष व पार्षद पद में भाजपा का परचम लहराया। भाजपा के तीन अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते। जिले में भाजपा के 57, कांग्रेस के 29 और 19 निर्दलीय पार्षद जीत दर्ज की है।
जिला मुख्यालय महासमुंद नगर पालिका में सबसे अधिक 30 वार्ड हैं। शनिवार को आए रिजल्ट में सर्वाधिक पार्षद भाजपा के बने हैं। 30 वार्डों की नगर पालिका में भाजपा के 17, कांग्रेस के 7 और 6 निर्दलीय जीतकर आए हैं। जीतकर आने वाले पार्षदों में कुछ पुराने चेहरे हैं, लेकिन ज्यादातर नए चेहरे को जनता ने मौका दिया है। जबकि कई दिग्गज पार्षदों को नकार दिया।
पार्टी बार पार्षद
रिजल्ट के मुताबिक वार्ड 1 से कांग्रेस की ज्योति रिंकू चंद्राकर, वार्ड 2 से कांग्रेस के जय देवांगन , वार्ड 3 से भाजपा के सुनैना पप्पू ठाकुर, वार्ड 4 से निर्दलीय राहुल आवड़े, वार्ड 5 से निर्दलीय जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, वार्ड 6 से भाजपा के सीता डोंडेकर, वार्ड 7 से कांग्रेस के मुस्ताक खान, वार्ड 8 से भाजपा की श्रीमती जरीना हफीज खान, वार्ड 9 से कांग्रेस के बबलू सूरज नायक, वार्ड 10 से भाजपा के माखन पटेल, वार्ड 11 से कांग्रेस की ओमिन कागजी, वार्ड 12 से भाजपा की श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, वार्ड 13 से भाजपा के हरबंश सिंह ढिल्लो, वार्ड 14 से भाजपा के देवीचंद राठी , वार्ड 15 से निर्दलीय ईश्वरी भोई,वार्ड 16 से निर्दलीय धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, वार्ड 17 से निर्दलीय नीरज चंद्राकर निर्वाचित हुए। इसी तरह वार्ड 18 से भाजपा की श्रीमती माधुरी धनीराम यदु , वार्ड 19 से भाजपा की श्रीमती जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, वार्ड 20 से भाजपा के निश्चय पूनम चंद्राकर , वार्ड 21 से निर्दलीय मुन्ना देवार , वार्ड 22 से भाजपा के चंद्रशेखर बेलदार, वार्ड 23 से भाजपा की श्रीमती भारती राजेंद्र चंद्राकर, वार्ड 24 से भाजपा के पवन पटेल, वार्ड 25 से भाजपा के भाऊराम साहू , वार्ड 26 से भाजपा के पीयूष अमृत साहू , वार्ड 27 से कांग्रेस के गुलशन साहू , वार्ड 28 से कांग्रेस के विजय साव, वार्ड 29 से भाजपा की शुभ्रा मनीष शर्मा और वार्ड 30 से भाजपा की धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी निर्वाचित हुए। सभी विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी रविराज ठाकुर ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदाय किया ।
22 नये , 7 पुराने चेहरे
30 वार्डों के महासमुंद नगर पालिका में 17 भाजपा, 7 कांग्रेस और 6 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। इस बार 22 पार्षद पहली बार नगर पालिका पहुंचे हैं जिनमें 12 भाजपा के, कांग्रेस के 6 और 5 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं। नए चुने गए पार्षदों में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के बेटे निश्चय चंद्राकर, पीयूष अमृत साहू, गुलशन कुमर साहू, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय कुमार देवांगन, सुनैना पप्पू ठाकुर, राहुल आवड़े, जितेन्द्र ध्रुव, सीता डोंडेकर, श्रीमती जरिना हफीज कुरैशी, बबलू सूरज नायक, माखन पटेल, ओमीन कागजी, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, ईश्वरी भोई, धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेश्वर सोनाधर सोनवानी, माधुरी धनीराम यदु, चंद्रशेखर बेलदार, श्रीमती भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाउराम साहू शामिल हैं।
कई दिग्गज परास्त ,कुछ ने बचाई कुर्सी
नगर के 30 वार्ड में भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई पुराने पार्षदों को प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस से कई बार पार्षद रहे अब भाजपा प्रत्याशी हरवंश सिंह ढिल्लो ‘नानू भाई’ चुनाव जीत गए। भाजपा के ही तीन बार के पार्षद देवीचंद राठी, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, भाउराम साहू, पूर्व पार्षद विजय साव, शुभ्रा मनीष शर्मा, जसप्रीत बादल मक्कड़ चुनाव जीत गए। बड़े मुन्ना देवार, मुश्ताक खान विक्की जीत दर्ज की। वहीं भाजपा की तीन बार पार्षद रह चुकी श्रीमती मीना वर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका की पत्नी माधवी सिका, वरिष्ठ पार्षद महेन्द्र जैन, गिरधर यदु अपनी कुर्सी नहीं बचा पाये। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल, महेन्द्र चावला (मिंदर), सोमेश दवे, वरिष्ठ पार्षद अमन चन्द्राकर, डॉ. तरूण साहू को भी हार का सामना करना पड़ा।