गांजा तस्करी, 4 गिरफ्तार
महासमुंद। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से बाइक से गांजा ले जा रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है। युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका में बाइक क्रमांक सीजी 04 एनआर 6964 में सवार दो युवक अभनपुर निवासी देवेंद्र सिन्हा(19) बड़े उरला अभनपुर निवासी अमन वर्मा ( 20 ) को पकड़ा । आरोपियों की तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखे 03 किलो गांजा (कीमती 45 हजार रुपए) बरामद किया। इधर ,सरायपाली पुलिस ने रायपुर के दो व्यक्तियों को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस टीम पदमपुर मार्ग पहुंची, जहां स्कूटी सवारों को रोककर पूछताछ की। स्कूटी चालक ने अपना नाम अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर निवासी अवधबिहारी लाल श्रीवास्तव (48) व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम केबिनपारा वार्ड 05 भनपुरी, थाना खमतराई ,जिला रायपुर निवासी कमलेश्वर यादव ( 42) बताया। आरोपियों के बैग की तलाशी में 4 पैकेट में 7.920 किलो गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा सहित गांजा को जब्त कर चारों को धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
