डंडे से मारपीट

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम अमेरा निवासी दीपक नाग ने बताया कि 14 फरवरी को उनके रिश्ते का जीजा खरियार रोड निवासी छन्नू गांड़ा उनके घर आया था। अपने चचेरे भाई दुष्यंत नाग के आंगन में बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दुष्यंत नाग ने दीपक से जमीन को बढ़ाकर घर बना रहा है कहकर गाली -गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की जिससे दीपक को चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।