शिक्षक दंपत्ति के सूने घर से चोरी

महासमुंद। संजय कानन के पास खैरा निवासी शिक्षक दंपत्ति के सूने घर से जेवर और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नगर के रमा विहार कालोनी स्थित संजय कानन के पास ग्राम खैरा निवासी हरियर सिंह साहू जो प्राथमिक शाला ग्राम पाली में प्रधानपाठक हैं। वहीं उनकी पत्नी भावना साहू शेर के प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका हैं। दोनों रोजाना की तरह 14 फरवरी की सुबह 9.30 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब 4.30 बजे घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी के दराज से नकदी करीब 55 हजार गायब थे। वहीं दूसरे कमरे की आलमारी से 2 नग चांदी की पायल, 2 नग चांदी की बिछिया, 2 नग चांदी की छोटी पायल, 10 नग बच्चे का चांदी की चूड़ी, 1 नग सोने का लॉकेट, 1 सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी हो गई ।