नपा दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, किरंदुल व नपं गीदम, बारसूर में मतगणना की तैयारियां पूरी

दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से जारी विज्ञप्ति अनुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए 11 तारीख को मतदान किया गया था एवं 15 को नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, किरंदुल एवं नगर पंचायत गीदम, बारसूर में मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जावेगी। इसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, के लिए मतगणना स्थल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दंतेवाड़ा, नगर पालिका परिषद बड़े बचेली हेतु एन.एम.डी.सी. मंगल भवन बड़े बचेली, नगर पालिका परिषद किरंदुल के लिए भीमराव अम्बेडकर भवन किरंदुल, नगर पंचायत गीदम के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम, तथा नगर पंचायत बारसूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर में मतगणना स्थल निर्धारित है। ज्ञात हो कि मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों की नियुक्ति कर उन्हे रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर मास्टर ट्रेनर के माध्यम से दिनांक 13 फरवरी 2025 को प्रशिक्षण प्रदाय किया जा चुका है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तावित गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति भी की जा चुकी है। मतगणना 15 5 को सुबह 9 बजे से निर्धारित स्थलों में प्रारंभ की जाएगी जिसकी सूचना समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को दी जा चुकी है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.