गणतंत्र दिवस पर सांसद फहराएंगे राष्ट्रध्वज
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 जनवरी 2025। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 तारीख को जिला स्तर पर समारोहर आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के द्वारा नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। सांसद समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करेंगे। इसके अलावा मार्चपास्ट में सम्मिलित जवानों के द्वारा परेड की सलामी, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय झांकियों के पश्चात् उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
