जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 23 मार्च को

बलरामपुर 20 जनवरी 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जाना है। विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए योग्यता निर्धारित की गई है, कि विद्यार्थियों को राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 5 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। विद्यार्थियों को 4 थी में 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम होना चाहिए। विद्यार्थियों की पालक की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के लाभ के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। इस हेतु विद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 14 फरवरी तक अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठक के पास आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.