मुख्यमंत्री ने किया भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का वर्चुअल शुभारंभ, जिले के 15 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में सालाना 10 हजार

बालोद, 20 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा एवं अन्य अतिथिगण उपस्थिति थे। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना से वर्तमान में बालोद जिले के कुल 15625 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस योजना के अंतर्गत इन हितग्राहियों के खाते में प्रतिवर्ष कुल 10 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल में आज विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख एवं पवन साहू सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, शाहिद खान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम सुरेश साहू, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएस राजपूत सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.