इलेक्ट्रिक चाक दिलाने विधायक से मिले प्रतिनिधिमंडल

महासमुंद। जिले के कुम्हारों को विगत 5-6 वर्ष से शासन द्वारा इलेक्ट्रिक चाक का वितरण नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय कुम्हारों को घड़ा आदि मिट्टी के बर्तन बनाने या अन्य कुम्हार कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुम्हार समाज का प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर माटी कला बोर्ड से चाक दिलाने की मांग की। जिसमें महासमुंद जिला अध्यक्ष ललित कुमार चक्रधारी, संरक्षक लोचन चक्रधारी, बैसाखू चक्रधारी, महासमुंद जिले के सभी केंद्र प्रधान, लक्ष्मीनाथ सकरिया, कुबेर चक्रधारी, रमेश चक्रधारी, काशीराम चक्रधारी, हेमचंद चक्रधारी, कामता चक्रधारी, टुकेश्वर चक्रधारी सभी उपस्थित थे।