सामुदायिक सहभागिता : शिक्षक-पालकों का दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बालोद, 10 जनवरी 2025। जिला स्तरीय एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन अंतर्गत शिक्षक एवं पालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सिवनी स्थित बालाजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के मागदर्शन में किया गया। जिसके अंतर्गत आज सिवनी स्थित बालाजी रिसोर्ट में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों एवं पालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शालाओं से शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं पालकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण में जिला मिशन समन्यक, समग्र शिक्षा अनुराग त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।