ऋण वसूली शिविर 15 तथा 17 को
बालोद, 10 जनवरी 2025। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति पोण्डी एवं सांकरा क में 15 जनवरी तथा धनेली एवं कनेरी में 17 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 15 जनवरी 2024 को जिले के बालोद विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पोण्डी में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तथा सेवा सहकारी समिति सांकरा क में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। इसी तरह 17 जनवरी 2024 को जिले के गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति धनेली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तथा सेवा सहकारी समिति कनेरी में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।
