बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने किया जागरूक

महासमुंद। यातयात जागरूकता अभियान के तहत आज परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव के 153 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलना, बिना हेलमेट के वाहन ना चलाना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना, सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों का पालन करना, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना, नाबालिक वाहन ना चलाना, शराब सेवन कर वाहन ना चलाना, रोड में वाहनों को ओवरटेक ना करना, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना, पैदल चलते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग में चलना, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना इत्यादि जानकारी देकर व पाम्पलेट वितरण किया गया। जागरूकता कार्यशाला में यातायात से सउनि नागेन्द्र दुबे, आरक्षक नेमीचंद साहू, रवि बरिहा, परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, प्राचार्य देवेंद्र निर्मलकर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।