विष्णु के सुशासन का हो रहा असर : एक कॉल से मिल रहा है समस्या का समाधान

स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य करवाया गया
रायपुर 26 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। जोन 8 के वार्ड क्रमांक 69 निवासी दीपक साहू ने स्ट्रीट लाइट नहीं जलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वार्ड के सत्यम बिहार कलोनी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास महीनेभर से स्ट्रीट लाइट खराब है। जिससे रात में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पडता है। इसको लेकर उन्होंने स्थनीय प्रशासन से भी शिकायत किया। लेकिन वहां से भी कार्य न होने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही तत्काल स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.