एक कॉल से अस्पताल प्रबंधन ने जारी की जन्म प्रमाणपत्र की सॉफ्ट कापी

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर
रायपुर 26 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आरंग के खोरसी भाटिया ग्राम पंचायत निवासी लेखराम साहू ने हास्पिटल से बेटी का जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म जिला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 30 सिंतबर को हुआ था। 17 दिसंबर को उनको अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है वह अस्थायी फोटो कॉपी पेपर में दिया गया है जिसमे जानकारी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। चिकित्सालय जाने पर सही जबाव नहीं दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन से सॉफ्ट कापी में दूसरा प्रमाण पत्र जारी करवा कर प्रदान किया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.