महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम में लाभार्थियों को बांटी गई विष्णु की पाती

 

कोंडागांव, 26 दिसंबर 2024।राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जनादेश परब मनाया जा रहा है। इस मौके पर ‘सुशासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के जन मन के लिए जारी श्विष्णु की पातीश् का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को विष्णु की पाती बांटी गई। उल्लेखनीय है कि जिले कि 01 लाख 39 हजार 313 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन सम्मेलन में योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी ‘विष्णु की पाती’ का वितरण किया गया। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने नाम से विष्णु की पाती पाकर उत्साहित हुईं और इस पत्र के लिए सभी ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.