नक्सली हत्या, आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 दिसम्बर 2024/ राज्य एवं केन्द्रीय शासन की पुनर्वास योजना अंतर्गत जिले के बड़गांव थाना अंतर्गत ग्राम मरकाचुआ में राकेश जाड़े का माओवादियों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा मृतक की आश्रित श्रीमती प्रतिमा जाड़े को पांच लाख रूपये की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की गई है।