कृमि मुक्ति दिवस व फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में बैठक 27 को
बालोद, 26 दिसम्बर 2024। फाईलेरिया उन्मूलन क्रार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन एवं कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में गतिविधि के सफल क्रियान्वयन हेतु 27 तारीख को सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2027 तक पूरे देश से फाईलेरिया मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
