अटल बिहारी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, सुशासन दिवस के अवसर पर गांवों में ग्रामीणों ने ली शपथ

 

गरियाबंद 25 दिसम्बर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। जिले के विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, आमजनों की उपस्थिति में अटल जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम कस और फुलकर्रा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में सुशासन के उच्चतम मापदंड को स्थापित करने, शासन को पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण हेतु प्रयास करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद सीईओ गरियाबंद श्री अमजद जाफरी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने सुशासन का जो सपना देखा था, उसे प्रदेश की श्री विष्णुदेव साय सरकार साकार कर रही है। सरकार उनके बताए गए आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करते हुए सर्वहारा समाज के विकास और प्रगति के लिए कृत-संकल्पित है। सुशासन दिवस के पूर्व सभी पंचायतों में अटल चौक की सफाई, पोताई, तैयारी एवं चौक दुरूस्तीकरण का कार्य किया गया था। इसके पश्चात सभी अटल चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी सूची एवं आवास प्लस में सूची का वाचन, विष्णु के सुशासन का वाचन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का वाचन किया गया। साथ ही
हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल आदि के बच्चों द्वारा अटल बिहारी की कविता का पाठन किया गया। ग्राम पंचायतों में कविता का पाठ करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा सुशासन दिवस पर निबंध, भाषण भी आयोजित किया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.