पेयजल समस्या से निबटने पंचायत को दिया पानी टेंकर

महासमुंद। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने ग्राम पंचायत कोलपदर में 15वें वित्त आयोग की राशि से पानी टेंकर प्रदान किया। श्री पटेल व ग्रामीणों द्वारा पूजा पश्चात् ग्राम पंचायत को पानी टेंकर भेंट किया। ग्रामीणों के बीच श्री पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत कोलपदर में पेयजल समस्या एक बड़ी चुनौती है, खासकर गर्मी के दिनों में। इस समस्या का समाधान करने के लिए जिला पंचायत 15वें वित्त आयोग की राशि से पानी टेंकर प्रदान किया है। यह पानी टेंकर ग्राम पंचायत कोलपदर के निवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल प्रदान करने में मदद करेगा। इससे न केवल पेयजल समस्या का निदान होगा। बल्कि निवासियों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी सुधार करेगा। इसके अलावा, यह पानी टेंकर दशगात्र, शादी, जन्मोत्सव जैसे कार्यों में भी बहुत सुविधा प्रदान करेगा। सरपंच ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच चन्द्र कुमार दीवान, रवि शंकर पटेल, राधेश्याम पटेल, गजानंद दीवान पूर्व सरपंच, रेवती रमण पटेल, सत्यभामा पटेल, नवरंग पटेल, दिनेश पटेल, भुनेश्वर पटेल, अंगरोतीन चौहान, निर्भय चौहान, लोकसिंह दीवान, गया राम ध्रुव, खिलावन ध्रुव, संतोष व ग्रामीण जन उपस्थित थे।