सीसी रोड का भूमिपूजन
महासमुंद। नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड नं 9 व 4 के बीच शिव चौक पर नवीन सी सी रोड कार्य का भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर व पार्षदों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, सभापति धर्मेन्द्र यादव, वार्ड नं 9 के युवा नेता भुनेश्वर साहू, द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेल व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
