12 वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर गाइडेंस पर कार्यक्रम

महासमुंद। अंजनेय यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में महासमुंद में हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए व्यापक करियर गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर के संभावित विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जागरूक करना था। आयोजन में विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों और विषयों जैसे: तकनीकी कोर्स: मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स। स्वास्थ्य सेवाएं: पैरामेडिकल कोर्स, फार्मेसी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, नर्सिंग। क्रिएटिव फील्ड्स ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, एनीमेशन, फैशन डिजाइनिंग। परंपरागत और अकादमिक कोर्स: बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम। नवीनतम रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम: उद्यमिता विकास (इन्टरपेनर्सशिप), स्टार्टअप मैनेजमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी। व्यावसायिक प्रशिक्षण: ब्यूटीशियन, फूड टेक्नोलॉजी, पर्यटन प्रबंधन। सिविल सर्विसेज की तैयारी: यूपीएससी, पीएससी, बैंकिंग और रेलवे प्रतियोगी परीक्षाओं के कोर्स। भाषा एवं साहित्य: अंग्रेजी, हिंदी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश भाषा के कोर्स। कला और विज्ञान: मनोविज्ञान, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान। इन कोर्सेज के जरिए छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए व्यापक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, छात्रों ने अपने करियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी पाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। अंजनेय यूनिवर्सिटी ने इस मौके पर कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. सावंत, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकुमार सिन्हा, बीईओ लीलाधर सिन्हा, प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य, और बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा शामिल थे। अंजनेय यूनिवर्सिटी से विक्रम सिंह ठाकुर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर,रागिनी भौमिक एडमिशन काउंसलर,अतुल मिश्रा मार्केटिंग मैनेजर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विश्वविद्यालय के कोर्स और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, आशाबाई गोलछा विद्यालय सहित अन्य कई विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी की।

इन्हें भी पढ़े