देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ

मुंबई 5 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की महाजीत के बाद सरकार गठन को लेकर चल रही उठापटक भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थम गई। परिणामों के 13 दिन बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार में शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में हुआ। सभी खबरों पर विराम लगाते हुए शिवसेना के नेता एकनाथ संभाजी शिंदे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह देवेंद्र फडणवीस के बाद दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने डिप्टी सीएम की शपथ ली है।